Pictures: अमिताभ-सिन्हा क्यों बने थे शत्रु?

एक बार फिर से बिहारी बाबू शत्रुघन सिन्हा ने इच्छा जताई है कि वो अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म करना चाहते हैं। उन्हे अब पुराना दोस्ताना याद आ रहा है। उन्हें अमिताभ बच्चन में अब सारी खूबियां नजर आ रही हैं। शत्रुघन ने कहा है कि अमिताभ के साथ उनकी फिल्म की बात चल रही है अगर भगवान ने चाहा तो बहुत जल्द ऐलान हो जायेगा कि हम कौन सी फिल्म में साथ आ रहे हैं।

आपको बता दें कि गुस्सैल शत्रुघन सिन्हा का दिल इसलिए पिघला क्योंकि उनकी बीमारी के वक्त सारे गिले-शिकवे भूला कर अमिताभ बच्चन उनको देखने पहुंचे थे। मालूम हो कि जूलाई में शत्रुघन सिन्हा अस्पताल में हार्ट सर्जरी के लिए भर्ती हुए थे।

लेकिन यहां आपको बताते हैं कि शत्रु हमेशा बिग बी पर तंज क्यों कसते हैं? दरअसल शत्रु के बाद फिल्मों में आये अमिताभ सफलता के उस मुकाम पर चले गये जो शत्रु का सपना था। नाम, पैसा, शौहरत, इज्जत, अवार्ड शत्रु को भी मिले लेकिन अमिताभ से कम। ऐसा माना जाता है कि शॉटगन को हमेशा लगता था कि अमिताभ को जरूरत से ज्यादा तवज्जों दी जाती है जिसके हकदार वो कभी नहीं रहे यही कारण है कि अमिताभ तो टॉप पर पहुंच गये लेकिन शत्रुघन सिन्हा प्रतिभा संपन्न होने के बावजूद सफल तो रहे लेकिन वो मुकाम नहीं पा पायें जो अमिताभ को मिल गया।

आईये तस्वीरों में आपको बताते हैं अमिताभ-शत्रुघन की कुछ रोचक बातें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X