#Raees: शाहरूख खान फिल्म प्रमोशन के लिए लें आमिर खान से TIPS.. प्लीज
कभी शाहरूख खान फिल्म प्रमोशन के बादशाह माने जाते थे। लेकिन फिलहाल उन्हें फिल्म प्रमोशन के लिए आमिर खान से टिप्स लेने की जरूरत है।
शाहरूख खान की फिल्म रईस 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। लेकिन किंग खान को लगता है फिल्म प्रमोशन का आइडिया थोड़ी देर से आया। तभी 23 जनवरी को शाहरूख ट्रेन से दिल्ली जाकर रईस प्रमोट करने वाले हैं। लिहाजा, 23 रात से ही शाहरूख की रेल यात्रा किसी नेश्नल इवेंट से कम नहीं दिख रही।
खैर, हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि रईस का यह प्रमोशन स्टंट पूरी तरह से निगेटिव जा चुका है। प्रमोशन के दौरान भगदड़ मच जाने से एक आदमी की मौत ने जैसे पूरे मामले में आग लगा दी।

शाहरूख खान से इस तरह के प्रमोशन की उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। कोई शक नहीं कि फिल्म प्रमोशन के मामले में शाहरूख को आमिर खान से कुछ जरूरी टिप्स ले लेने चाहिए। जब फिल्म में दम हो, तो प्रमोशन मायने नहीं रखता.. आमिर को दंगल की सफलता पर इतना यकीन था कि उन्होंने प्रमोट करना जरूरी नहीं समझा।
आमिर की पिछली फिल्मों को भी देख लें.. तो उन्होंने अपने प्रमोशन में आम लोगों को भागीदार बनाया है, लेकिन सुविधाओं को ध्यान में रखा।


Click it and Unblock the Notifications