आखिर 'सुल्तान' के साथ क्यों रिलीज़ नहीं हुई शाहरुख की 'रईस'!

By Shivani Verma

शाहरुख खान और सलमान की बराबरी अभी तक कोई स्टार नहीं कर सकता। इन दोनों का अपना रुतबा, अपनी फैन फौलोइंग है। यूं ही नहीं कोई सुपरस्टार बन जाता। बॉलीवुड के साथ-साथ इन दोनों के दुनिया में भर में अच्छे खासे फैन है।

Sultan-Raees

हाल ही में सलमान खान की फिल्म सुल्तान रिलीज़ हुई जो अभी तक काफी कमाल दिखाती नज़र आ रही है। ईद के मौके पर रिलीज़ हुई इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। और सलमान खान ही एक कारण है कि वीकडेज़ में रिलीज़ होने के बावजूद भी इस फिल्म को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

लेकिन आपको बता दें कि पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान की सुल्तान और शाहरुख की रईस एक साथ रिलीज़ की जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ऐन मौके पर इस फिल्म की रिलिजिंग डेट 2017 तक के लिए टाल दी गई।

Ohh.. एक बार फिर पोस्टपोंड हो गई इस KHAN की फिल्म!

जब शाहरुख से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक बड़ी फिल्म का एक बड़ी फिल्‍म का अलग लेवल होता है और हमें उस लेवल की रिलीज़ नहीं मिल पा रही थी। जब तक हमें कम से कम 8 हज़ार से 10 हज़ार थियेटर्स नहीं मिलते तब तक मुझे नहीं लगता है कि दो बड़ी फिल्‍में साथ में रिलीज कर सकते हैं।

इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि हम अभी भी रईस पर काम कर रहे हैं। मैं घायल था इसलिए फिल्‍म के कई हिस्‍सों को अभी शूट किया जाना बाकी है। मुझे उम्‍मीद है कि फिल्‍म 25 या 26 जनवरी तक दर्शकों के सामने आ जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X