सलमान खान, अक्षय कुमार.. के साथ फिल्म नहीं करेंगे शाहरूख खान.. जानें क्यों!
शाहरूख खान ने कहा कि वे सलमान खान, आमिर खान या अक्षय कुमार के साथ फिल्में नहीं कर सकते। यहां जानें, शाहरूख ने क्यों कहा ऐसा!
सलमान खान, शाहरूख खान, आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार.. ये सभी एक्टर्स एक दूसरे के साथ फिल्मों में पहले काम कर चुके हैं। बहरहाल, कुछ दिनों पहले भी एक प्रोजेक्ट के लिए कुछ सुपरस्टार्स के साथ आने की खबर हमने सुनी है।
अपनी अगली फिल्म में ऐसे दिखेंगे शाहरूख खान.. सेट से तस्वीरें LEAKED
आज ये सुपरस्टार्स एक दूसरे की फिल्मों में कैमियो कर लेते हैं, गाने में देख जाते हैं.. लेकिन एक ही फिल्म में बतौर हीरो साथ साथ नहीं दिखते। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरूख खान से भी यह सवाल किया गया।

शाहरूख खान ने कहा- साथ आने से ज्यादा मुश्किल है ऐसी स्क्रिप्ट लिखना। यदि कोई ऐसी स्क्रिप्ट है, तो एक्टर्स जरूर साथ काम करेंगे। इस तरह की फिल्म के लिए जरूरी है एक ऐसे निर्देशक की, जिसे साफ तौर पर पता हो कि उसे क्या चाहिए। लेकिन सबसे जरूरी है स्क्रिप्ट.. साथ ही एक मुश्किल बजट की भी है। खैर, मुझे लगता है कि यदि ये दो मुश्किल हल हो जाए तो ऐसी फिल्म बन सकती है।
हम्म.. यानि की साफ है कि हाल में शाहरूख खान किसी ऐसे प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ हैं, जिनमें सलमान, आमिर या अक्षय कुमार हों।
यहां जानें इन सुपरस्टार्स को साथ लाना क्यों है मुश्किल-


Click it and Unblock the Notifications











