आत्मा को भी लगता है डर!
लंबे अरसे से लोगों को बुरी तरह से पर्दे पर डराने वाली सेक्सी अदाकारा बिपाशा बसु इन दिनों बहुत डरी हुई हैं। उन्हें किसी का सामना करने में काफी डर लग रहा है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वो क्या करें? जानना चाहते हैं कि कौन है.. वो इंसान जो कि डर का पर्याय बन चुकी बिपाशा बसु को डरा बैठा है तो उस इंसान का नाम है निया जो कि मात्र पांच साल की है और रिश्ते में बिपाशा की भांजी है। जिसे बिपाशा बहुत प्यार करती है।
बिपाशा की आने वाली फिल्म का नाम है आत्मा। जिसमें वो पांच साल की बेटी की मम्मी बनी हैं। फिल्म में उनकी बेटी का नाम प्रिया था जिसे बदलकर बिपाशा ने निया रख दिया है। इसलिए बिपाशा को लगता है कि निया को यह बात अच्छी नहीं लगेगी। इसलिए ही वो डरी हुई हैं क्योंकि निया उन्हें किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती हैं।
आपको बता दें कि बिपाशा ने अब तक बिपाशा 'राज' और 'राज-3', 'डरना जरूरी है' और 'रक्त' जैसी फिल्मों में काम किया हैं और अब उनकी अगली डरावनी फिल्म का नाम'आत्मा' हैं। जिसे सुपर्ण वर्मा ने बनाया है।फिल्म की कहानी की तारीफ करते हुए बिपाशा ने कहा कि यह एक बेहतरीन पटकथा है जिसे पढकर मुझे बहुत अच्छा लगा और उम्मीद करती हूं कि लोग भी इसे जरूर पसंद करेंगे लेकिन चूंकि कहानी संस्पेंस से भरी हुई है इसलिए मैं फिल्म की स्टोरी अभी शेयर नहीं कर सकती हूं। फिल्म के हीरो नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। फिल्म 22 मार्च का रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
