Exclusive: दुखी और परेशान थे संजू इसलिए खाया तंबाकू
संजय दत्त एक बार फिर से विवादों के घेरे में हैं। मां नरगिस दत्त कैंसर फाउंडेशन के मौके पर अपने परिवार वालों के साथ पहुंचे संजय दत्त ने कैंसर से निपटने और बचने पर तो जोरदार भाषण दिया लेकिन खुद ऐसी हरकत कर बैठे जिसके चलते उनके परिवार वाले शर्मसार तो हुए ही मीडिया में भी उनकी बहुत किरकिरी हो रही है।
जनाब संजय दत्त ने खुद पान मसाला सबके सामने खा लिया और सही में एक बार फिर से वो कैमरे के सामने रीयल में खलनायक बन बैठे। मीडिया वालों ने इस बात के लिए जमकर संजय दत्त को धोया और कहना शुरू कर दिया है कि संजू ने एक बार फिर कहा कुछ और किया कुछ।
लेकिन संजय मियां के चाहने वाले भी कम नहीं है, उन्हें संजय दत्त की इस हरकत पर गुस्सा नहीं बल्कि तरस आ रहा है वो संजू बाबा पर नहीं बल्कि मीडिया पर गुस्सा रहे हैं।
ऐसे ही एक संजय के फैन कानपुर के विनोद मलिक और अजय शुक्ला ने फेसबुक पर लिखा है कि संजू बाबा बहुत टेंशन में और दुखी होंगे इसलिए उन्होंने तंबाकू खाया। अक्सर लोग स्ट्रेस में ऐसा कर जाते हैं। जो सिगरेट पीते हैं वो टेंशन में सिगरेट पीने लगते हैं जो तंबाकू खाते हैं वो तंबाकू खाने लगते हैं। मीडिया को इस बात का तमाशा नहीं बनाना चाहिए। संजय दत्त मां नरगिस दत्त कैंसर फाउंडेशन गये थे, वहां उन्हें याद आ गया है कि किस तरह कैंसर के दर्द में छटपटाती उनकी मां ने उनका साथ तब छोड़ा था जब उनको उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। उसके बाद ही संजय दत्त जिंदगी में अकेले पड़ गये और जिंदगी में सब कुछ खोते ही चले गये इसलिए अगर तंबाकू या पान मसाला उन्होंने खा भी लिया तो मीडिया को इस बात को तूल नहीं देना चाहिए और उन्हें माफ कर देना चाहिए क्योंकि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।

उनकी आंखो में आंसू आ गये थे। उन्होंने कहा कि आज भी वो मंजर वह भूले नहीं है जब उनकी मां आखिरी सांसे गिन रही थी और बार-बार यही कह रही थी कि ऊपरवाला उन्हें थोड़ी सी जिंदगी और बक्श देता ताकि मैं संजू की पहली फिल्म रॉकी की रिलीज देख लूं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया औऱ मेरी मां मुझसे बहुत दूर चली गयी।


Click it and Unblock the Notifications











