ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी में सलमान खान.. दो साल पहले किया था REJECT
Recommended Video

रेस 3 ट्रेलर लांच के दौरान सलमान खान ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने रेस 3 को रिजेक्ट कर दिया था। सलमान ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट जब सुनी तो उन्हें समझ नहीं आई। बात में निर्माता रमेशा तौरानी के कहने पर उन्होंने स्क्रिप्ट दोबारा सुनी। सलमान ने कहा कि उस वक्त भी मुझे लगा कि मैं इस जेनेर में फिट नहीं हो पाऊंगा। लेकिन फिर मैंने इस फिल्म को लेकर सोचा तो लगा कि इसे करने में मजा आएगा.. यह कुछ अलग है।
फिर क्या था.. सलमान खान ने फिल्म का हां कर दिया और फिर रेस 3 के लिए काफी तैयारी भी की। रेस 3 में कई धमाकेदार एक्शन सीन्स डाले गए हैं। साथ ही कुछ ऐसा स्टंट भी, जिसे हम सलमान को करने हुए पहली बार देखेंगे। जाहिर है सलमान ने काफी सोच समझ कर इस फिल्म के लिए हामी भरी है।

गौरतलब है कि कई बार सोच-समझ कर फिल्में करना सलमान को भारी भी पड़ गया। इस चक्कर में सलमान ने ऐसी फिल्में रिजेक्ट कर डालीं जो आगे जाकर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इनमें ऐसी फिल्में भी हैं जिसने दूसरों को सुपरस्टार बना दिया।
यहां जानें सलमान खान ने अब तक किन बड़ी फिल्मों को किया है रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications