..................... why Salman Khan recommended Daisy Shah, Jacqueline Fernandez for 'Race 3' - Hindi Filmibeat

'रेस 3' के बाद सलमान खान के साथ तीसरी फिल्म पक्की- बैक टू बैक धमाका!

सलमान खान की फिल्म रेस 3 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है, लिहाजा, अब फैंस काफी बेसब्र है। बहरहाल, फिल्म के कास्ट की बात करें तो यह काफी अनोखी सी कास्ट है- सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन, डेजी शाह, साकिब सलीम और फ्रैडी दारूवाला। खास बात है कि सलमान को छोड़कर कोई भी फिल्म की कास्टिंग के लिए पहली पसंद नहीं थे।

'रेस 3' के बाद सलमान के साथ तीसरी फिल्म पक्की- बैक टू बैक धमाका!

यहां तक की निर्देशक रेमो डिसूजा भी नहीं। दरअसल निर्माता ने जब सलमान को फिल्म के लिए फाइनल किया उस वक्त सलमान रेमो के साथ एक डांस फिल्म करने वाले थे। फिल्म का नाम डांसिंग डैडी बताया जा रहा था। उस फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन और डेजी फाइनल थीं। लेकिन फिर ट्यूबलाइट फ्लॉप हो गई.. और सलमान ने उस फिल्म को टाल दिया।

Race 3

लिहाजा, जब रेस 3 बनाने की बात आई.. तो सलमान ने फिर से उस टीम को साथ लाने की प्लानिंग की। यहां तक की रेस 3 के ट्रेलर लांच पर सलमान ने बताया कि मैंने रेमो से कहा कि यदि रेस हिट हो जाती है तो हम वह डांस फिल्म भी कर लेंगे।

खास बात है कि जैकलीन और डेजी दोनों की ही रेस 3 सलमान के साथ दूसरी फिल्म है। और यदि ये हिट हो जाती है.. तो डांस फिल्म में भी ये तिकड़ी फाइनल ही है। लेकिन फिलहाल रेस 3 के हिट होने पर ही सब निर्भर करता है। 150 करोड़ के बजट पर बनी रेस 3 को हिट होने के लिए 300 करोड़ की कमाई करनी होगी, जो कि थोड़ी मुश्किल दिख रही है।

300 करोड़ क्यों नहीं कमाएगी सलमान खान की रेस 3-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X