सलमान खान की 'रेस 3'.. फैंस को धोखा.. 300 करोड़ी 'ब्लॉकबस्टर' झटका!
Recommended Video

सलमान खान रेस 3 को लेकर काफी गंभीर हो चुके हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने टीम से फिल्म के सेट को और भी अपग्रेड करने की बात कहीं। वहीं, अब एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म के कंटेंट पर भी अपने सुझाव सामने रखे।
एक्शन VS कॉमेडी.. 2018 ईद के बाद.. अब दिवाली पर जबरदस्त CLASH
सलमान खान ने कहा, मुझे रेस और रेस 2 में काफी बातें पसंद नहीं आई थीं.. जैसे कि पैसों का लेना देना.. वो जो हर किरदार में एक ग्रे शेड था। एक्सपोज़ काफी ज्यादा था। तो वो सब मैं रेस 3 में नहीं रखना चाहता। हां, यहां एक्शन होगा, गाड़ियां होगी.. लेकिन एडल्ट फिल्म नहीं होगी। यह फैमिली फिल्म होगी।

हम्मम.. खैर, सलमान खान की बातें सुनकर यह तो साफ है कि फ्रैंचाइजी भले ही 'रेस' की हो.. लेकिन रेस 3 में पहली फिल्मों की तरह कुछ नहीं होगा। तो जिन दर्शकों को रेस और रेस 2 पसंद आई है.. वह फ्रैंचाइजी के झांसे में ना आएं.. क्योंकि यहां कुछ और ही बन रहा है।
यहां जानें क्या क्या हैं सलमान खान की शर्तें-


Click it and Unblock the Notifications