इस वजह से ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान ने रखे लंबे बाल, हेयर स्टाइलिस्ट ने किया खुलासा

बॉलीवुड में लंबे बालों का फैशन एक बार फिर से वापस आ चुका है। शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' में उनके लुक की सबसे बड़ी खासियत उनके बाल भी थे। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म 'टाइगर' के गेटअप में नजर आए सलमान खान भी लंबे बालों में ही दिखायी दिये थे। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर और पहला गाना नइयो लगदा जारी हुई है। इस गाने में सलमान खान लंबे बालों में डांस करते नजर आ रहे हैं। तो क्या बॉलीवुड में लंबे बालों के वापस लौटे फैशन के मद्देनजर ही सलमान खान को हेयरस्टाइलिस्ट ने यह लुक दिया है? इस फिल्म में सलमान खान के लंबे बाल रखने की वजहों का खुलासा हाल ही में उनके हेयरस्टाइलिस्ट ने किया है।
ऐन मौके पर बदला लुक :
सलमान खान के हेयरस्टाइलिस्ट एशले रिबेलो ने कहा, "इस गाने की शूटिंग लद्दाख में हुई थी। शूटिंग के लिए लद्दाख निकलने से पहले सारी तैयारियां पूरी की गयी थी, जिसमें गिनी चुनी कुछ कपड़े थे। इस गाने में पहले सलमान खान का लुक अलग-अलग रंगों का इंडियन कुर्ता और शेरवानी के साथ होने वाला था। लेकिन ऐन मौके पर निर्णय लिया गया कि सलमान खान इस गाने में जींस पहनेंगे।" एशले ने कहा, "इसके बाद हमें तुरंत भागना पड़ा और लद्दाख के लोकल डिजाइनरों को ढूंढकर उनसे सलमान खान की शर्ट डिजाइन करवायी गयी। अगले दिन गाने की शूटिंग होने वाली थी इसलिए डिजाइनर के साथ लगातार बैठकर सलमान की शर्ट को तैयार करवाया गया।"
हेयर स्टाइलिस्ट ने नहीं किया था तय :
एशले रिबेलो ने खुलासा करते हुए कहा, "सलमान खान के बाल लंबे रखने का आइडिया उनका नहीं था। सलमान खान ने खुद ही तय किया था कि इस गाने में उनके बाल लंबे रहेंगे।" इसलिए सलमान खान की मर्जी से ही उनके हेयरस्टाइलिस्ट ने उनके बालों को लंबा रखा। बता दें, कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। 3 बार फिल्म का नाम बदलने के बाद आखिरकार भाईजान सलमान खान ने खुद ही इस फिल्म का नाम फाइनल किया है। अप्रैल में यह फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के साथ शहनाज गिल भी काम कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications

