आखिर सलमान बॉलीवुड से नफरत क्यों करते हैं?

जिन्होंने अपना हाल-ए-दिल सोशल नेटवर्किंग साईट टि्वटर पर बयां किया है कि वो बॉलीवुड शब्द को पसंद नहीं करते है क्योंकि इसे हॉलीवुड की कॉपी करके बनाया गया है। ये एक नंबर का बकवास और बेकार नाम है। क्या हमारे पास नामों की कमी है जो इसका नाम ये रखा गया है। उन्होंने आगे लिखा है कि जब बाम्बे को मुंबई कहा जाता है तो क्यों नहीं बॉलीवुड को मुंबईवुड कहा जाता है, क्या हम बी ग्रेड का काम करते है, बॉलीवुड से हम हॉलीवुड के चमचे प्रतित होते हैं।
आपको बता दें कि हमारी मुंबई मायानगरी को लोग बॉलीवुड कहते हैं। इस नाम को लेकर पहले भी सवाल उठाये जा चुके हैं। लेकिन इस बार आवाज बुंलद की है, हिंदी सिनेमा के दंबग सलमान खान ने इसलिए हो सकता है उनके गुस्से का इलाज करते हुए इस बारे में कोई ठोस कदम उठा लिया जाये।


Click it and Unblock the Notifications











