''सलमान खान के लिए कभी फिल्म स्क्रिप्ट नहीं लिखूंगा....''
सलीम खान ने कहा कि वे कभी अपने बेटे सलमान खान के लिए फिल्म की कहानी नहीं लिखेंगे। उन्होंने इसका एक दिलचस्प कारण बताया।
यह कहना है सलमान खान के पिता सलीम खान का। हाल ही में जी क्लासिक के शो 'माई लाइफ, माई स्टोरी' में सलीम खान ने कहा कि मैं कभी सलमान खान के लिए फिल्म स्क्रिप्ट नहीं लिखूंगा.. क्योंकि यदि फिल्म फ्लॉप होगी, तो मेरी गलती मानी जाएगी.. हिट होगी तो सलमान की मेहनत को क्रेडिट मिल जाएगा।
''सुल्तान और दंगल बहुत बड़ी फिल्में हैं.. रईस कुछ भी नहीं....''
सलीम खान ने कहा, ऐसा नहीं है कि मैंने आज तक सलमान के लिए फिल्म नहीं लिखी.. मैंने 'पत्थर के फूल' लिखा था। आज भी जब मैं कुछ अच्छा लिखता हूं तो लोग पूछते हैं सलमान के लिए क्यों नहीं? लेकिन मैं खुद को एक घेरे में नहीं बांधना चाहता।

जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम खान ने बॉलीवुड को हिट फिल्में दी हैं। जंजीर, दीवार, त्रिशूल, काला पत्थर, मिस्टर इंडिया फिल्मों की स्क्रिप्ट सलीम- जावेद ने लिखी है।
बहरहाल, अब सलीम खान ज्यादा फिल्में नहीं लिखते। वहीं, सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो सुपरस्टार के पास एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में हैं। कुछ को सलमान साइन कर चुके हैं, जबकि कुछ फिल्में उनकी हामी सुनने को रूकी हुई है।
यहां जानें किन किन फिल्मों जुड़ रहा है सलमान खान का नाम-


Click it and Unblock the Notifications











