Video: मास्टर ब्लास्टर ने क्यों किया आमिर को नर्वस!

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान और सचिन तेंदुलकर की दोस्ती से सभी भलीभांति वाकिफ हैं। तो आपको याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले ही आमिर ने कहा थी कि वे सचिन के लिए अपनी फिल्म पीके की स्पेशल स्क्रीनिंग करेंगे। तो आमिर ने अपना यह वादा पूरा कर दिखाया।

aamir khan

लेकिन इस स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान बेहद नर्वस थे। जी हां, और यह हम नहीं कह रहे, बल्कि यह बात खुद आमिर ने फेसबुक और ट्विटर पर शेयर की है। आमिर ने सचिन तेंदुलकर के लिए अपनी नई फिल्‍म 'PK' की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग रखी है। और यह फिल्म विशेष तौर पर सचिन को दिखाई। लेकिन जब सचिन फिल्म देख रहे थे तब बाहर बैठे आमिर खान यह सोच सोच काफी नर्वस हो रहे थे कि सचिन इस फिल्म के बारे में क्या बोलेंगे।

तो फिर बाहर इंतजार करने के दौरान आमिर ने अपनी एक सैल्फी वीडियो भी बनाई और फेसबुक पेज पर अपलोड कर दी। आप भी इस वीडियो में देख सकते हैं कि आमिर कितने नर्वस नजर आ रहे हैं। आमिर ने कहा कि, मैं नर्वस हो रहा हूं कि पता नहीं मेरे दोस्त सचिन को फिल्म कैसी लगेगी।

हालांकि सचिन ने बाहर आकर इस फिल्म की काफी प्रशंसा की और आमिर की नर्वसनेस दूर कर दी है। आपको बता दें, राजुकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आमिर खान समेत अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

Post by Aamir Khan.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+
X