"छोटी सी उम्र में सेक्सी और बोल्ड दिखने का दबाव, तंग आकर छोड़ दिया बॉलीवुड" रिया सेन
बॉलीवुड में भेदभाव व बुरे व्यवहार को लेकर बहस जारी है। "भीगी भीगी रातों में" और "चूड़ी जो खनकी हाथों में"...ऐसे गानों से मशहूर हुईं रिया सेन भी बॉलीवुड की यादों को ताजा किया। उन्होंने बताया किस व्यवहार के चलते उन्होंने बॉलीवुड छोड़ा। खैर आजकल रिया सेन एमएक्सप्लेयर पर "पति पत्नी और वो" को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही उन्होंने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड के अनुभव को भी शेयर किया।
रिया ने कहा, "मैंने कई फिल्में बॉलीवुड में कीं। लेकिन कुछ काम करने में मैं असहज थीं जिसे लेकर मुझे बुरा लगता था। छोटी सी उम्र में ही सेक्सी और बोल्ड जैसे टैग्स मिल जाना और ऐसा दिखने के लिए दबाव.. इन चीजों के साथ जीना.. ये सब बहुत मुश्किलों भरा होता है।
बता दें बॉलीवुड पर इन दिनों लगातार भेदभाव व नेपोटिज्म को लेकर विरोध जारी है। कंगना रनौत से लेकर शेखर सुमन जैसे सितारे बॉलीवुड में भेदभाव को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











