#BOMB: सलमान तो बोलते ही रहते हैं...पर अक्षय सुपरस्टार हैं ये साबित हुआ!
अक्षय कुमार को पूरा बॉलीवुड सपोर्ट कर रहा है। सब उनकी फिल्म रूस्तम को प्रमोट कर रहे हैं, अच्छी बात है। लेकिन जब सलमान खान ने एक वीडियो बनाकर अक्षय कुमार की रूस्तम देखने की गुज़ारिश की तो सबको लगा कि बड़ी बात है।
हमें ऐसा कुछ नहीं लगा, एक सुपरस्टार ने दूसरे सुपरस्टार को प्रमोट कर दिया। कौन सी बड़ी बात थी। लेकिन जनाब, धमाका तो अब हुआ है। रजनीकांत ने अक्षय कुमार को उनकी आने वाली फिल्म रूस्तम के लिए ऑल द बेस्ट कहा है।
अब आप कहेंगे कि इसमें क्या बड़ी बात है! रजनीकांत महा सुपरस्टार हैं और एक सुपरस्टार को बधाई दे दी जो कि उनके साथ उनकी अगली फिल्म में काम कर रहे हैं!
[#ALERT: शाहरूख - आमिर इस सुपरस्टार के लिए सिर्फ एक गलती हैं!]
दरअसल, दिलचस्प बात तो ये है कि रजनीकांत बहुत ही कम ट्वीट करते हैं और बहुत ही कम लोगों को फॉलो भी करते हैं। ऐसे में अक्षय कुमार के लिए उनका ये ट्वीट मायने रखता है।
["मेरी भी फिल्म आई, पर चली उसकी...सुलतान मतलब सलमान" - अक्षय]
वहीं आलिया भट्ट से लेकर रणवीर सिंह और सलमान खान, रूस्तम के दीवाने बने फिर रहे हैं। और फिल्म के लिए सब बहुत ही एक्साइटेड हैं। वहीं जानिए क्यों अक्षय कुमार हैं बॉलीवुड के रजनीकांत -


Click it and Unblock the Notifications