सलमान की तरह 200 करोड़ ना सही..लेकिन ये हैं एक्टिंग के ब्लॉकबस्टर किंग..

ट्रैप्ड की बॅाक्स आॅफिस सफलता के बाद राजकुमार राव ओमेर्टा से वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर देगी।

By Prachi Dixit

ट्रैप्ड की लाजवाब परफॉरमेंस के बाद राजकुमार राव एक और दिलचस्प कहानी और किरदार में नजर आयेंगे। हंसल मेहता की ओमेर्टा में वह एक आतंकवादी की भूमिका में दिखाई देंगे।

यह एक वास्तविक किरदार निभा रहे हैं जो कि कथित तौर पर एक खूंखार आतंकवादी की भूमिका में दिखाई देंगे। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि एक तरफ सलमान और आमिर की इंटरटेनमेंट से लकदक फिल्में हैं। दूसरी तरफ राजकुमार राव बैक टू बैक कई फिल्मों की लंबी फेहरिस्त लेकर आ रहे हैं।

rajkummar rao

इसमें सबसे प्रमुख फिल्म हंसल मेहला की ओमेर्टा है। अलीगढ़ में डॅा.सिरस की भूमिका में उन्होंने समलैंगिक अधिकारों को लेकर एक चुनौती पूर्ण फिल्म प्रस्तुत की थी। इस बार वह आतंकवादी की सोच के आधार पर एक नया पहलू प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

इस बारे में खुद राजकुमार राव का कहना है कि ट्रैप्ड की सफलता से मैं खुश हूं। लेकिन मुझे इस वक्त सबसे अधिक ओमेर्टा का इंतजार है। शाहिद की तरह यह फिल्म भी हिंदी सिनेमा के नजरिए से प्रमुख है। शाहिद एक इमोशनल कहानी थी। ओमेर्टा एक क्रूर इंसान की कहानी है।

चलिए जानते हैं कि ट्रैप्ड के बाद आखिर ओमेर्टा के साथ राजकुमार राव की न्यूटन की ऐसी क्या खास यूएसपी है जो यह फिल्म बॅालीवुड की मस्ट वॅाच फिल्मों में से एक है।

यहां देखें पूरी रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X