पुनीत को अपने पेशे से बेहद लगाव है
बॉलीवुड निर्देशक पुनीत मल्होत्रा को फिल्म निर्माण के अपने पेशे से बेहद लगाव है। वह इसका कारण फिल्म निर्माण में लगने वाली कड़ी मेहनत को मानते हैं।

पुनीत ने फिल्म 'आई हेट लव स्टोरीज' से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा था। फिलहाल वह अभिनेता इमरान खान और करीना कपूर के साथ फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
पुनीत ने ट्विटर पर लिखा, "रविवार का दिन और समय सुबह सात बजे। हम फिल्म के सेट पर हैं। मुझे अपना काम बेहद पसंद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











