'फैशन', 'बर्फी' के बाद प्रियंका की 'मैरिकॉम' उन्हें आंकने के लिए काफी है..
प्रियंका चोपड़ा ने आज से करीब 11 साल पहले फिल्मी दुनिया में कदम रखा था तो किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन यह बॉलीवुड पर राज करेंगी। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड और मॉडलिंग की दुनिया से आयी इस कमसिन हसीना ने ना केवल हिंदी फिल्मों में अपनी जगह बनायी बल्कि फिल्मी दुनिया के कई मिथकों को भी तोड़ दिया और केवल फिल्म फेयर ही नहीं नेशनल अवार्ड भी अपने नाम किया।
वो सेक्सी और खूबसूरत तो हैं ही लेकिन फैशन, बर्फी, सात खून माफ जैसी फिल्में करके उन्होंने अपने आप को उत्कृष्ठ अभिनेत्री साबित कर दिया है और इसी कारण संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म मैरिकॉम के प्रति लोगों की दिलचस्पी ज्यादा बढ़ गई है।
'फैशन', 'बर्फी' के बाद प्रियंका की 'मैरिकॉम' उन्हें आंकने के लिए काफी है..
फिल्म में प्रियंका के अलावा और कोई नामीगिरामी एक्टर नहीं है इसलिए फिल्म का सारा दारोमदार प्रियंका के ही कंधों पर है। भंसाली और फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार को पूरा भरोसा है कि प्रियंका इस जिम्मेदारी का खूबसूरती से निर्वहन करेंगी।
आने वाली फिल्म 'मैरिकॉम' की दिलकश तस्वीरें
इसलिए तो हर प्रमोशनल इवेंट में पीसी के साथ नजर आ रहे उमंग कुमार ने दावा किया है कि पीसी ही उनकी फिल्म के लिए बेस्ट थीं और इस फिल्म के लिए उन्हें दौलत और शौहरत दोनों मिलेगी इसमें किसी को शक नहीं कि प्रियंका ने फिल्म में अवार्ड वीनिंग एक्टिंग की है।
खैर देखते हैं कि उमंग के इन दावों में कितनी सच्चाई है वैसे आपको बता दें कि पीसी की इस फिल्म का लोग और उनके चाहने वाले बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 5 सितंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












