ऐश्वर्या के मां बनने से मधुर नहीं लोग परेशान

फिलहाल खबर आ रही है कि मधुर भंडारकर अपनी फिल्म की शूटिंग मात्र 45दिनों में पूरा कर लेगें। जिसके लिए ऐश को कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन कुछ चैनल वाले कह रहे है कि ऐश को दिक्कत होगी फिल्म की शूटिंग करने में जिसके चलते मधुर की फिल्म अटक सकती है। जिससे मधुर को परेशानी होगी।
पर्दे पर सजीवता परोसने वाले मधुर की फिल्म हिरोईन उस अभिनेत्री की कहानी है जिसकी सफलता को भूनाने के लिए कुछ लोग उससे प्रेम का नाटक करते हैं। उसे बाद में एहसास होता है कि लोग उसके साथ डबल क्रास कर रहे है जिसके कारण वो अवसाद में चली जाती है। वो ड्र्ग्स लेने लगती है। जिसके चलते वो मोटी हो जाती है। अगर वाकई में ये खबर पक्की है कि मधुर की फिल्म अंतिम दौर में हैं, तो ऐश का बढ़ वजन उनकी आने वाली फिल्म में काम आ जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications











