अगर बेकसूर तो जिया की फोरेंसिक रिपोर्ट पर क्यों चुप हैं पंचोली?
लोगों ने कहा कि सूरज पंचोली को बेकसूर बताने वाली सूरज की मां जरीना वहाब हमेशा मीडिया के सामने औऱ लोगों से कहती नजर आयीं कि उन्हें जिया की मौत से काफी धक्का लगा है उन्हें जिया की मां राबिया खान समेत उसके पूरे परिवार से काफी हमदर्दी है तो क्यों अब हमदर्दी के दो शब्द उनके मुंह से नहीं निकल रहे हैं।
जिया खान की खुदकुशी की खबर मिलने पर सबसे पहले उसके घर पहुंचने वाले आदित्य पंचोली थे क्यों नहीं अब उनके मुंह से इस बारे में कुछ फूट रहा है और क्यों जिया से बेइंतहा मोहब्बत का दावा करने वाले सूरज पंचोली शांत हैं? हालांक राबिया खान ने जिया की हत्या के लिए पंचोली परिवार के किसी भी व्यक्ति का नाम तो लिया नहीं है। वह बस बार-बार यही कह रही हैं कि उनकी बेटी की हत्या हुई है और उसके कातिलों को सजा मिलनी चाहिए।
गौरतलब है कि फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक जिया के नाखून पर किसी और के मांस का टुकड़ा और उनके इनरवियर पर किसी और का खून पाया गया है, जिससे अंदेशा होता है कि जिया की मौत से पहले जिया के साथ कुछ गड़बड़ जैसे छीना-छपटी और मार-पीट हुई हो। हालांकि रिपोर्ट के आने के बाद राबिया खान ने एक बार भी पंचोली परिवार के किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है जबकि खुदकुशी की खबर के बाद राबिया ने ही सूरज के खिलाफ केस दर्ज करवाया था औऱ कहा था कि सूरज ने ही जिया को खुदकुशी के लिए उकसाया था जिसके कारण सूरज 23 दिनों तक जेल में थे और इस समय भी जमानत पर रिहा हैं।


Click it and Unblock the Notifications












