21 की उम्र में शादी और मतदान तो शराब पीने की उम्र 25 क्यों : इमरान

इमरान ने अपनी फिल्म देल्ही बेली के प्रमोशन के समय ही इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर करने की बात कही थी।
इमरान खान ने कहा है कि शराब पीने की उम्र बढ़ाए जाने का यह फैसला मौलिक अधिकारों का हनन है। इस याचिका को दायर करने के पीछे मेरा ये कतई मतलब नहीं है कि मैं शराब पीने को बढ़वा दे रहा हूं मैं युवाओं को संविधान से मिले अधिकारों के लिए ही लड़ रहा हूं।
इमरान कहते हैं कि जब सरकार शराब बेचने पर प्रतिबंध नहीं लगा तो वह क्यों शराब पीने की उम्र को और बढ़ा रही है। हमें 21 साल की उम्र में शादी करने का हक है, मतदान करने की उम्र 18 साल तय है इतना ही नहीं हमें इसी समय सिमा में जब गाड़ी चलाने का लाइसेंस भी मिल जाता है तो इस उम्र में शराब पीने से अब राज्य की सरकार को क्यों एतराज है?
केवल इमरान ही नहीं इस राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ सुपर स्टार आमिर खान और उनकी पत्नी किरण की भी यही सोच है।


Click it and Unblock the Notifications











