मां बनने के बाद भी दुखी अमृता अरोड़ा
आयटम गर्ल मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता अरोड़ा ने शनिवार को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है लेकिन फिर भी वो खुश नहीं है। अरे आप यह मत सोचिए कि वो अपने बेटे को जन्म देने की वजह से दुखी है दरअसल बात यह है कि अमृता अरोड़ा फिल्ममेकर यशचोपड़ा के अकस्मात देहांत से काफी दुखी हैं। चूंकि उन्होंने अभी दो दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया है इसलिए वो अभी यश चोपड़ा की अंतयोष्टी में शामिल भी नहीं हो सकती है।
अन्य बॉलीवुड कलाकारों की तरह अमृता भी काफी हैरान और शोकाकुल है उन्हें भी भरोसा नहीं हो रहा है कि यश चोपड़ा इस तरह से दुनिया से चले गये। आपको बता दें कि अमृता अरोड़ा ने शनिवार को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। अमृता और उनके पति शकील का एक बेटा और है। लोगों को इस खबर की जानकारी मलाईका के पति अरबाज़ खान ने ट्विटर पर दी।मालूम हो कि रविवार शाम पांच बजे मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो डेंगू की बीमारी से पीड़ित थे और पिछले नौ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। यश चोपड़ा 80 साल के थे।


Click it and Unblock the Notifications
