डर्टी पिक्चर के लिए मैं ही क्यों: विद्या बालन

vidya balan
विद्या बालन का कहना है कि मेरी द डर्टी पिक्चर का किरदार मेरी सारी फिल्मों से पूरी तरह अलग है इसके लिए मैने बहुत मेहनत की हैं। यह रोल मेरे लिए चैलेंजिग था क्योंकि आज तक मैंने किसी भी फिल्म में वो सब नहीं किया जो अब तक की सारी फिल्मों में करती आयी हूं।

इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा जरूरी था मेरा वेट गेन करना ताकि मैं साउथ स्टार सिल्क स्मिता के किरदार में नजर आउं। वो सचमुच बहुत हॉट दिखती थी। एक समय में उन्होंने काफी लोगों का दिल जीता है। मुझे भी उनकी ही तरह दिखना था सबसे पहले डारेक्टर ने मुझे यही कहा कि तुम्हे सिल्क की तरह ही दिखाना है।

आज विद्या को एक तरह से हॉट बम के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन उन्हें आगे आने वाले समय की को टेंशन नहीं है उन्हें नहीं लगता कि द डर्टी पिक्चर करने के बाद कोई उन्हें उसी तरह के ही रोल के लिए अप्रोच करेगा। क्योंकि इससे पहले मैंने फिल्म परिनीता भी की है जिसमें मैं पूरी तरह से अलग ही लुक में हूं।

मुझे यह भी विश्वास है कि अगर मुझे फिल्म परिनिता जैसी फिल्मे डर्टी पिक्चर करने के बाद भी मिलेंगी। लेकिन हां मुझे आज तक यह बात नहीं समझ आई की फिल्म के डायरेक्टर मिलन ने इस फिल्म के लिए मुझे ही क्यों चुना मैने कई बार उनसे यह पूछा लेकिन मुझे अब तक इसबात का जवाब नहीं मिल पाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X