कुमार सानू ने Ex वाइफ पर ठोका मानहानि केस! रीटा बोलीं- '63 की उम्र में कोर्ट बुला रहे हैं, हमें परेशान...'

Kumar Sanu Rita Bhattacharya controversy: मशहूर सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीटा भट्टाचार्य के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कुमार सानू ने बॉम्बे हाई कोर्ट में रीटा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि रीटा के दिए गए इंटरव्यूज से उनकी इमेज को नुकसान पहुंचा है। इसी वजह से उन्होंने मुआवजे की मांग की है।

Kumar Sanu defamation case

हालांकि, रीटा भट्टाचार्य का कहना है कि मीडिया में जिस 30 लाख रुपये की रकम की बात कही जा रही है, असल में केस में 50 करोड़ रुपये की मांग की गई है। यह सुनकर वह काफी हैरान और दुखी हैं।

'मेरे पास इतना पैसा नहीं'

रीटा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें जो कानूनी नोटिस मिला है, उसमें 50 करोड़ रुपये का जिक्र है। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि कुमार सानू कैसे सोच सकते हैं कि उनके पास इतनी बड़ी रकम है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने बात करके इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की, तो रीटा ने बताया कि कुमार सानू ने उन्हें सालों पहले ही ब्लॉक कर दिया था और दोनों के बीच लंबे समय से कोई बातचीत नहीं हुई है।

'बच्चों से भी कोई कॉन्टैक्ट नहीं'

रीटा का दावा है कि कुमार सानू ने न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनके बच्चों को भी ब्लॉक कर रखा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कभी कोई जवाब नहीं मिला।

रीटा ने कहा कि उन्होंने कुमार सानू के सेक्रेटरी से भी बात की और केस रोकने की अपील की थी। उस वक्त उनके बेटे की शादी होने वाली थी और परिवार को इस मामले की वजह से कई सवालों का सामना करना पड़ा। रीटा के मुताबिक उनके पास मैसेज और कॉल से जुड़े सबूत भी मौजूद हैं।

'31 साल बाद कोर्ट में होगी मुलाकात'

रीटा ने बताया कि उनके तीनों बेटे अब पूरी तरह बड़े हो चुके हैं। बड़ा बेटा 37 साल का है, दूसरा 34 साल का और सबसे छोटा बेटा जान 31 साल का है। उनका कहना है कि बच्चों ने कुछ भी गलत नहीं किया है, इसलिए अगर वे सवालों के जवाब देते हैं तो इसमें कोई अपराध नहीं है।

रीटा ने इमोशनल होते हुए कहा कि वह 63 साल की उम्र में एक बार फिर कोर्ट की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि जब पहली बार कुमार सानू ने उन पर केस किया था, तब वह प्रेग्नेंट थीं। अब 31 साल बाद फिर से कोर्ट में आमना-सामना होगा।

उन्होंने कहा कि वह कोर्ट में कुमार सानू से बस यही अपील करेंगी कि वह एक अच्छे इंसान बनें और अपने बच्चों के पिता की जिम्मेदारी निभाएं। अगर प्यार नहीं कर सकते, तो कम से कम उन्हें और उनके परिवार को परेशान करना बंद कर दें।

More from Filmibeat

Read more about: kumar sanu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X