क्यों आया कैटरीना को गुस्सा?

ज्ञात हो कि कैटरीना एक मशहूर साबुन की कंपनी की ब्रांड अम्बेसडर हैं। सूत्रों के अनुसार "चूंकि ये एक साबुन का ऐड था इसलिए कैटरीना को इसकी शूटिंग बाथ टब के अंदर बैठकर ही करनी थी। उन्होंने कई शॉट्स दिये लेकिन निर्देशको लगा कि कैटरीना इसे अच्छी तरह से नहीं कर रही हैं और उन्होंने कैटरीना से एक बार फिर से शॉट देने को कहा। इस बात पर कैटरीना को काफी गुस्सा आ गया और उन्होंने गुस्सा होकर निर्देशक को सीधे सीधे चेतावनी दे डाली।"
सूत्रों ने बताया कैटरीन ने अपना कंट्रोल खो दिया और उन्होंने लगभग लगभग निर्देशक चेतावनी ही दे डाली।" यूं तो कैटरीना अपने सभी कोस्टार्स के साथ और अपने निर्देशक के साथ शूटिंग के दौरान काफी अच्छी तरह बर्ताव करती हैं लेकिन इस बार उन्होंने निर्देशक पर अपना गुस्सा जाहिर करके ये जता दिया कि उन्हें गुस्सा भी आता है। वैसे भी निर्देशक को कैटरीना कैफ से किसी भी तरह की बात करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए था क्योंकि कैटरीना इस वक्त बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेसेस में से एक हैं और उन्हें सलमान खान का सपोर्ट भी मिला है तो अगर कैटरीना को गुस्सा आया तो कल सल्लू को गुस्सा भी आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications