'बजरंगी भाईजान' के प्रमोशन में NO करीना कपूर.. क्यों!
[बॉलीवुड न्यूज] अरे नहीं, करीना कपूर को कोई नाराजगी नहीं है। बल्कि कारण कुछ और है। सलमान खान से जब करीना की गैर- मौजूदगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि करीना बजरंगी भाईजान फिल्म को रिलीज से पहले ही सुपरहिट मान चुकी हैं और फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं।

सलमान के मजाकिया स्टाइल से भला कौन वाकिफ नहीं है। लिहाजा, सलमान के इस जवाब पर भी सब हंस कर रह गए। उन्होंने कहा कि करीना कपूर इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि यह साल की सबसे बड़ी सफल फिल्म साबित होगी और इसलिए वह फिल्म प्रदर्शित होने से पहले से ही इसकी सफलता का जश्न मना रही हैं।
VIDEO: सलमान और कबीर खान ने इस गाने से किया फैंस को निराश..
सलमान ने जवाब में पहले तो मजाकिया अंदाज में कहा कि करीना फिल्म से खुद को अलग रखने की कोशिश कर रही हैं। फिर उन्होंने कहा, 'दरअसल, करीना पहले से ही मान बैठी हैं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी और इसलिए लंदन में हसबैंड सैफ अली खान और पिता रणधीर कपूर के साथ खुशियां मना रही हैं।'
बजरंगी भाईजान ईद पर 17 जुलाई को प्रदर्शित होने वाली है। फैंस दिल थामे फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications














