14 फरवरी को सैफ से दूर क्यों करीना?
करीना कपूर का शादी के बाद पहला वैलेंटाइन डे हैं। इसलिए सभी को लगता था कि बॉलीवुड का हॉट कपल बड़े जोर-शोर से इस बार यह प्यार का दिन मनायेगा लेकिन लगता नहीं ऐसा कुछ हो पायेगा। क्योंकि करीना मैडम का कहना है कि वो इस दिन अजय के साथ होंगी। चौंक गये ना कि अरे यह क्या हो गया? तो आप परेशान मत होईये।
दरअसल बात यह है कि प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग अब शुरू हो गयी है इसलिए करीना शूट से छुट्टी नहीं ले सकती है। और इस फिल्म हीरो अजय देवगन हैं। इसलिए करीना अपना वक्त सैफ के साथ नहीं बिता पायेंगी। क्योंकि वो फिल्म की शूट के लिए भोपाल में होंगी। वैसे करीना ने कहा कि इस बार उन्हें नहीं बल्कि सैफ को उनके लिए तैयारी करनी चाहिए।

आपको बता दें कि फिल्म सत्याग्रह अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन पर आधारित है। जिसमें लीड रोल अमिताभ बच्चन और झा के चहेते अजय देवगन करने वाले हैं। करीना फिल्म में पत्रकार बनी हैं।


Click it and Unblock the Notifications