''ईद पर कभी फिल्म नहीं रिलीज करूंगा.. ईद सलमान खान की है....''
वरूण धवन- आलिया भट्ट स्टारर फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया कभी भी सलमान खान की फिल्म के साथ क्लैश नहीं करती। यहां जानें दिलचस्प कारण।
हाल ही में वरूण धवन- आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का ट्रेलर रिलीज किया गया। यह एक क्यूट सी रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। बता दें, यह वरूण- आलिया की ही हिट फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' की सीक्वल फिल्म है।
'ट्यूबलाइट में.. बजरंगी भाईजान से पांच गुणा बेहतर होंगे सलमान खान'
बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हो रही है। ट्रेलर रिलीज के दौरान निर्माता करण जौहर से जब पूछा गया कि क्या वे ईद पर फिल्म नहीं रिलीज करना चाहते।

तो करण जौहर ने सीधे सीधे कहा, ईद पर मैं कोई फिल्म रिलीज नहीं कर सकता.. ईद तो सलमान खान की है। यदि कभी धर्मा प्रोडक्शन और सलमान खान ने साथ काम किया.. तो ईद रिलीज पर सोचा जा सकता है। एक प्रोड्यूसर होने के नाते मुझे यह सोचना पड़ता है।
हम्म.. कहीं ना कहीं करण जौहर ने सही बात कही है। सलमान की फिल्म के सामने शायद ही कोई निर्देशक अपनी फिल्म उतारने का साहस कर पाए। इस ईद पर सलमान खान की ट्यूबलाइट रिलीज हो रही है।
बहरहाल, यहां जानें साल 2017 की आने वाली बड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications