Awww.... DDLJ की यादों को क्यों मिटा देना चाहते हैं करण जौहर!

[बॉलीवुड न्यूज] अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में रणबीर- अनुष्का की जोड़ी के साथ साथ एक फैक्टर जो दर्शकों को आकर्षित कर रहा है, वह हैं करण जौहर। जी हां, फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों को करण जौहर का यह अंदाज काफी पसंद आया है।

फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में करण जौहर निगेटिव किरदार निभा रहे हैं। लेकिन याद दिला दें, यह करण की डेब्यू फिल्म नहीं है। बल्कि इससे पहले हम करण जौहर को आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में देख चुके हैं। डीडीएलजे में करण ने शाहरूख के दोस्त की भूमिका निभाई थी।

Opss..क्यों नर्वस हैं करण जौहर!

बहरहाल, करण जौहर अब अपनी डीडीएलजे से जुड़ी यादों को भूला देना चाहते हैं। जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद करण ने कहा कि, वे 'बॉम्बे वेलवेट' को अपनी डेब्यू फिल्म मानते हैं और डीडीएलजे में किए गए अपनी भूमिका को भूला देना चाहते हैं।

PICS: बॉम्बे वेलवेट ट्रेलर में ही हैं रणबीर-अनुष्का के 6 किसिंग सीन

करण कहते हैं कि, मैं 43 साल की उम्र में डेब्यू एवार्ड पाना चाहता हूं, इसीलिए मैं डीडीएलजे को भूलाना चाह रहा हूं ताकि एवार्ड पा सकूं। हम्मम.. सही भी है, क्योंकि शायद ही डीडीएलजे में लोगों का ध्यान शाहरूख से हटकर करण की ओर गया होगा।

अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' 15 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, केके मेनन और करण जौहर मुख्य किरदारों में हैं।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X