नव्या नवेली नंदा की शादी क्यों नहीं कराना चाहतीं जया बच्चन, बोलीं- 'आज कल के बच्चे..'

Jaya Bachchan

Jaya Bachchan on Navya Nanda Wedding: जया बच्चन अपने बयानों के कारण खबरों से दूर रहें ऐसा कैसे हो सकता है। नव्या नवेली नंदा की शादी को लेकर अभिनेत्री ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर कभी पैपराजी पर भड़कती हुई वो नजर आती हैं तो कभी किसी फैन के साथ बदसुलूकी कर देती हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा कहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

पुरानी सोच और शादी को लेकर जया ने खुले शब्दों में अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा को लेकर कई बातें की हैं। जया बच्चन की मानें तो उन्होने नव्या को सलाह दी थी कि उसको शादी नहीं करनी चाहिए।

क्या बोलीं जया बच्चन?

नानी जया बच्चन अपनी नातिन नव्या के काफी करीब है। वो आराध्या से ज्यादा नव्या के साथ दिखती हैं। जया ने नव्या की शादी को लेकर कहा, 'बस ज़िंदगी का आनंद लो, मैं नहीं चाहती कि नव्या शादी करे।" बता दें कि होस्ट ने शादी को एक पुरानी संस्था मानने के बारे में विस्तार से बताने के लिए कहा, तो जया का कहना था कि, आज कल के बच्चे किसी चीज में कम नहीं है और वो कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन से करीब 50 साल पहले शादी की थी। जया बच्चा ने शादी के लड्डू को लेकर कहा, "अगर आप इन्हें खाएँगे तो मुसीबत में पड़ जाएँगे, लेकिन अगर नहीं खाएँगे तो तुरंत पछताएँगे।" अब उनका ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है।

मीडिया पर भड़कीं

जया बच्चन अक्सर गुस्सा होती रहती हैं। हालांकि उनका कहना था कि वो मीडिया का सम्मान करती हैं लेकिन उनको पैपराजी वाले कल्चर से समस्या है। स्टेज से उन्होने अपना गुस्सा पैपराजी को लेकर निकाला था। जया बच्चन फिल्मों के साथ साथ राजनीति में भी काफी एक्टिव हैं और एक राज्यसभा सांसद हैं। लोग उनको लेकर कई तरह की राय रखते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X