'उड़ता पंजाब' शाहिद के लिए है एक डरावनी फिल्म!
सालों बाद फिल्म 'हैदर' से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करने वाले शाहिद कपूर अब 'उड़ता पंजाब' को लेकर उत्साहित हैं। हैदर से शाहिद को न सिर्फ दर्शकों का प्यार मिला, बल्कि समीक्षकों और एवार्डस ने भी उनकी काबिलयत को सराहा।

'हैदर' में अपनी अदाकारी के लिए वाहवाही लूटने वाले एक्टर शाहिद कपूर का कहना है कि उनकी अगली फिल्म 'उड़ता पंजाब' उन्हें अब तक सबसे ज्यादा डराने वाली फिल्म है। शाहिद ने ट्विटर पर इस फिल्म में अपने किरदार से जुड़े डर को शेयर किया है। वहीं, साथ ही उन्होंने पटकथा की तस्वीर का लिंक भी पोस्ट किया।
शाहिद ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे द्वारा निभाया गया अब तक का सबसे ज्यादा डराने वाला रोल है। मुझे नहीं पता कि मैं इसे सही से कैसे निभाने वाला हूं। मुझे इसके लिए लक विश करें।' गौरतलब है कि, इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शाहिद कपूर समेत इस फिल्म में आलिया भट्ट और करीना कपूर भी मुख्य किरदारों में नजर आयेंगी।
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'उड़ता पंजाब' 8 सालों के बाद करीना और शाहिद एक साथ नजर आएंगे। हालांकि खबर है कि इन दोनों की एक भी सीन साथ नही है। बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि करीना के होते हुए आलिया- शाहिद की जोड़ी को दर्शक कितना पसंद कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











