शाहरूख खान के लिए बेहद खास है 'रईस' का किरदार ..जानिए क्यों!

[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान सुपरस्टार हैं और फिल्मों में भी उन्हें ज्यादातर शहर के लड़के का ही किरदार निभाने का मौका मिला है। बहरहाल, उनकी आगामी फिल्म 'रईस' में शाहरूख खान कुछ अलग करने वाले हैं। यहां आपको न राज दिखेगा, न राहुल..

राहुल ढ़ोलकिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रईस' में शाहरूख खान एक देहाती गुजराती शराब की तस्करी करने वाले के किरदार में नजर आएंगे। शाहरूख के अनुसार, यह किरदार उनके लिए बेहद खास है।

रईस के बारे में बात करते हुए शाहरूख खान बताते हैं कि यह किरदार काफी जमीनी है। कुछ ऐसा जो उन्हें काफी सालों से करने का मौका नहीं मिला। किंग खान ने कहा कि उन्हें किरदार की तैयारी करने का ज्यादा समय नहीं मिला, लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह किरदार उनके बेहतर और कोई नहीं निभा सकता।

रोहित शट्टी की 'दिलवाले'..क्या है किरदार, क्या कहानी!

इतना ही नहीं, बल्कि शाहरूख हैरान हैं कि पहले कभी कोई निर्देशक ऐसा किरदार लेकर उनके पास क्यों नहीं आया। शाहरूख इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म में शाहरूख के साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी और माहिरा खान मुख्य किरदारों में हैं। नवाजुद्दीन फिल्म में पुलिस की भूमिका में दिखेंगे।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X