किसने किया बार बार सनी लियोन को रिजेक्ट!
अक्षय ओबेरॉय याद हैं किसी को। उन्होंने इसी लाइफ में नाम की एक फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाई गई थी। उन्हें आपने कुछ महीनों पहले रिलीज हुई फिल्म पिज्जा थ्रीडी में देखा था। हालांकि फिर वो कहां गायब हो गए ये न किसी को पता है न कोई जानने की कोशिश करना चाहता है।
खबर है कि अक्षय ओबेरॉय ने लगातार सनी लियोन से पल्ला झाड़ने की कोशिश की है। कहा जा रहा है कि अक्षय को सनी लियोन के अपोजिट फिल्म लीला ऑफर की गई थी। मगर उन्होंने मना कर दिया। वजह बताई कि मेरी फिल्म पिज्जा थ्रीडी के प्रमोशन चल रहे होंगे उस वक्त, जब लीला की शूटिंग होनी है।
पढ़िए: कहानी की बैंड: Vivaah थी राजश्री प्रोडक्शन्स की शराफत का ओवरडोज़
इसके बाद खबरों के मुताबिक अक्षय को सनी के साथ बेईमान इश्क ऑफर की गई। मगर फिर उन्होंने दूसरी फिल्म का हवाला दे इनकार कर दिया। अक्षय ने कहा कि मैं फिल्म बोंबेरिया की शूटिंग में बिजी हूं। यह एक इंडो ब्रिटिश प्रोजेक्ट है।
पढ़िए: वीना मलिक का कच्चा चिट्ठा, मैच फिक्सिंग से जेल तक, केवल कंट्रोवर्सी


Click it and Unblock the Notifications












