आखिर पाकिस्तान क्यों नहीं जा रहीं 'खूबसूरत' सोनम?
19 सितंबर को रिया कपूर की फिल्म 'खूबसूरत' रिलीज हो रही है जिसमें उनकी बड़ी बहन ही हिरोईन हैं। जी हां हम सोनम कपूर की बात कर रहे हैं। जो कि फिल्म के प्रोमो में बहुत ज्यादा हसीन लग रही हैं। फिल्म रिषिकेश मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म 'खूबसूरत' से प्रभावित है। फिल्म में सोनम के साथ पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान नजर आ रहे हैं। जिन्होंने अपनी कोस्टार सोनम की दिल खोलकर तारीफ की।
फिल्म 'खूबसूरत' के लिए सोनम पाकिस्तान नहीं जा रहीं
लेकिन सोनम अपने बिजी शेड्यूल की वजह से अपनी फिल्म के प्रचार के लिए पाकिस्तान नहीं जायेंगी। हालांकि सोनम ने कहा कि पहले मेरा पाकिस्तान जाना तय था, लेकिन अब मैं एक संदेश रिकार्ड कर रही हूं और पाकिस्तानी मीडिया को काफी साक्षात्कार भी दे रही हूं, जितना मैं फिल्म के प्रचार के लिए कर सकती हूं। लेकिन भविष्य में अगर उन्हें मौका मिला तो वो जरूर पाकिस्तान जाना चाहेंगी।
काश की लोग मेरी एक्टिंग को सीरयसली लेते ब्यूटी को नहीं: सोनम कपूर..
सोनम हालांकि पाकिस्तान जाने के लिए काफी उत्सुक हैं। सोनम ने कहा, "मैं सचमुच जाना चाहती हूं। मेरे पूर्वज पेशावर से थे और मेरी मां का खानदान कराची से था। तो पाकिस्तान से मेरा काफी जुड़ाव रहा है। भारत आने से बाद से मैं बस दूसरी पीढ़ी की संतान हूं।"
'खूबसूरत' में किरण खेर और रत्ना पाठक शाह भी हैं। फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जिसे कि पारिवारिक फिल्म कहा जा रहा है।
आईये डालते हैं सोनम कपूर की आने वाली फिल्म 'खूबसूरत' की तस्वीरों पर..


Click it and Unblock the Notifications