दुबई के जेल में क्यों बंद है इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का भाई? KRK के खुलासों से हिल गए लोग

Celina Jaitley brother Dubai Jail: एक्ट्रेस का एक्स आर्मी ऑफिसर भाई जिसको दुबई पुलिस ने कुछ महीनों पहले गिरफ्तार किया था। केआरके की मानें ये एक्ट्रेस अब कुछ ऐसा कह रही है जो कि काफी हैरान करने वाला है।
पता चला है कि भाई को इंसाफ दिलाने के लिए इस एक्ट्रेस ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्ट्रेस सेलिना जेटली के बारे में जिनका भाई दुबई के एक मॉल से गायब हो गया था। पता चला था कि दुबई पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है।
वो आर्मी से रिटायर होकर दुबई में बिजनेस करने के लिए गया था लेकिन किसी कारण उसको अरेस्ट किया गया। केआरके का कहना है कि अब सेलिना जेटली साफ साफ मुकर रही है और कह रही है कि उनके भाई को किडनैप किया गया है और उनके घर में किसी को नहीं पता कि वो कहा हैं।
क्यों बोले केआरके
मशहूर फिल्म क्रिटिक केआरके ने कहा, तकरीबन 15 महीने पहले दुबई पुलिस ने सेलिना के भाई को गिरफ्तार किया है। पिछले 15 महीने से सेलिना चुप थी लेकिन अब उसने सोशल मीडिया पर आकर कहा है कि पिछले 15 महीने से उसका भाई कहां है उसको नहीं पता। उसको दुबई के एक मॉल से किडनैप किया गया था और उसको कहां रखा गया है ये भी नहीं पता। केआरके ने आगे कहा कि, अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए वो दिल्ली हाईकोर्ट में गई है। मुझे ये बताइए दुबई के जेल में भाई बंद है तो दिल्ली के कोर्ट में जाने से क्या होगा। इंडिया में कोई कोर्ट क्या फैसला सुनाती है इससे दुबई की अदालत में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मुझे इसके बारे में नहीं पता था लेकिन सेलिना ने जब ये बताया तब पता चला।
देश के खिलाफ गलत कर रहा था
केआरके ने कहा, उसका भाई दुबई में रहता था और उसी देश के खिलाफ कुछ गलत कर रहा था। यही कारण है कि वो दुबई में अपनी पत्नी के साथ शॉपिंग मॉल में था और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। केआरके का कहना है कि सेलिना का भाई किसी बेहद गंभीर अपराध के आरोप में बंद है। आप देखिए ये वीडियो जिसमें उन्होने काफी कुछ कहा है...


Click it and Unblock the Notifications












