..................... why is a Dark woman called sexy and not beautiful asks the bold and beautiful Esha Gupta - Hindi Filmibeat

हम काली हीरोइनों को सेक्सी बुलाते हैं, सुंदर नहीं - ईशा गुप्ता

By Staff

एक्ट्रेस और मॉडल ईशा गुप्ता ने अपनी अगली फिल्म वन डे के बारे में बात करते हुए इंडस्ट्री के कई मुद्दों पर बात की जिसमें से एक है एक्ट्रेस का दिखना कैसा हो। ईशा का कहना है कि हमने मान लिया है कि हीरोइन का रंग ऐसा होना चाहिए और फिगर ऐसा होना चाहिए। सुंदरता को लेकर हमारे पैमाने तय है।

यही कारण है कि हम गहरे रंग की हीरोइनों को या जिनका रंग काला, भूरा, सांवला है उन्हें सेक्सी कहने में बिल्कुल देर नहीं लगाते हैं लेकिन उन्हें जल्दी कभी कोई सुंदर नहीं कहता या लिखता है। वहीं ईशा ने फिगर के बारे में बात करते हुए कहा कि हमने फिगर को पतला होना मान लिया है।

why-is-a-dark-woman-called-sexy-and-not-beautiful-asks-esha-gupta

यही कारण है कि ज़्यादा वज़न होते ही हीरोइनों को क्या क्या नहीं सुनाया जाता है। हालांकि ईशा Body Positivity का मतलब स्वस्थ ना रहने से नहीं मानती हैं। उनका कहना है कि अगर आप मोटे हैं, अपने लाइफस्टाईल के कारण, एक्सरसाइज़ ना कर पाने के कारण, गलत खाने की आदतों के कारण तो आपको वो सुधारना चाहिए।

ईशा का मानना है कि अच्छा जीवन हर किसी को जीना चाहिए और स्वस्थ रहना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। ईशा अपनी फिल्मों से ज्यादा बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वे अपने न्यूड और टॉपलेस को सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद चर्चा में आई थीं। वहीं इसके बाद भी उन्होंने की बोल्ड फोटोशूट करवाए हैं।

ईशा गुप्ता अपनी बोल्डनेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी निगेटिव रिएक्शन्स भी झेल चुकी हैं। वहीं इसके बाद भी उन्होंने ट्रोलर को जवाब देते हुए हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। ईशा एक्ट्रेस के साथ-साथ सफ मॉडल भी हैं। जिसके चलते वे न्यूड और टॉपलेस फोटोशूट करवाती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X