व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए इरफान खान- कैमरे देखते ही छिपाया चेहरा- क्या है माजरा?
Recommended Video
अभिनेता इरफान खान काफी समय से कैंसर का इलाज करवा रहें हैं और हाल ही में वो स्वस्थ होकर विदेश से लौटे थे। लेकिन इस समय जो तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं वो आपको काफी ज्यादा हैरान कर देंगीं क्योंकि इरफान खान एक व्हील चेयर पर बैठे नजर आ रहे है और यही नहीं उन्होने कैमरे से छिपने के लिए अपना मुंह भी ढक रखा है। इन तस्वीरों के सामने आते ही इरफान खान के फैंस काफी ज्यादा सोच में पड़ गए हैं कि आखिरकार इरफान खान व्हील चेयर पर क्यों बैठे हुए थे।
गौरतलब है कि ये तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट की हैं जब इरफान खान किसी फिल्म की शूटिंग करके वापस लौटे थे। ये तस्वीरें सामने आते ही काफी धमाकेदार तरीके से वायरल हो रहीं है और सबके मन में यही सवाल है कि आखिर इरफान खान व्हील चेयर पर क्यों हैं।

इरफान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो अंग्रेजी मीडियम को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और वापस आने के बाद काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं।
इसके अलावा कैंसर से पूरी तरह फ्री होकर हाल ही में सुपरस्टार ऋषि कपूर भी वापस भारत लौटे थे। फिलहाल इरफान खान को इस हालत में क्यों देखा गया और उन्होने मुंह क्यों छिपाया ये तो सिर्फ वही जानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











