सलमान फैंस से डर गए ये STAR.. कहा- ''सलमान फैंस प्लीज अब मुझे गालियां मत देना..''
हाल ही में इरफान खान की फिल्म 'मदारी' रिलीज हुई है। इस फिल्म के लिए इरफान खान की काफी तारीफें भी हो रही है। पिछले साल पीकू और तलवार जैसी बेहतरीन फिल्मों के बाद इरफान खान ने एक बार फिर दर्शकों को कुछ अच्छा दिया है।

बहरहाल, अच्छी एक्टिंग के साथ साथ इरफान एक और बात को लेकर काफी चर्चित हैं। वह यह कि इरफान काफी खुलकर बातें करते हैं और कुछ भी बोलने से पहले हिचकिचाते नहीं हैं। ऐसा कुछ हाल में हुआ, जिसके बाद इरफान को लगा कि कहीं सलमान फैंस उन्हें गालियां ना देने लगें।
['सलमान खान की दबंग 3 मुझे ऑफर भी नहीं हुई है..']
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इरफान खान से सवाल किया गया कि 5 एक्टर्स को एक्टिंग के हिसाब से रैंक दें। और बिना किसी भेदभाव के इरफान ने सबसे अंत में सलमान खान का नाम रखा। इस लिस्ट में शाहरूख खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर और सलमान खान का नाम था।
[अब इस डाइरेक्टर से भी नाराज हो गए सलमान खान.. फिल्म का क्या होगा!]
इरफान ने सबसे ऊपर रणबीर कपूर का नाम रखा, फिर कहा कि सलमान का नाम सबसे अंत में होना चाहिए। फिर तुरंत ही उन्होंने जोड़ा, सलमान फैंस प्लीज अब मुझे गालियां मत देना कि मैंने आपके स्टार को अंत में रखा..
हम्मम.. बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस बयान पर क्या टिप्पणी देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

