जस्टिन बीबर से 'माफ़ी' क्यों मंगवाना चाहते हैं भारतीय

मुंबई में जस्टिन बीबर को सुनने के लिए लोगों ने 75 हज़ार रुपए खर्च करके टिकट लिए थे लेकिन हाथ लगी निराशा.

By Bbc Hindi
जस्टिन बीबर
BBC
जस्टिन बीबर

कनाडाई पॉपस्टार जस्टिन बीबर को लेकर भारत में काफ़ी शोर था. वह पहली बार भारत आए थे. उनके आने की चर्चा भारत में दस्तक देने तक रही लेकिन उनके भारत से जाने के बाद चर्चा उनसे दर्शकों की नाराज़गी के कारण है.

मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम 56 हज़ार लोगों की भीड़ से खचाखच भरा था. बीबर को सुनने के लिए आलिया भट्ट. सोनाली बेंद्रे, मलाइका अरोड़ा और श्रीदेवी भी पहुंची थीं.

तो बीबर के शो में ठगे गए भारतीय दर्शक?

जस्टिन बीबर: थैंक्यू इंडिया, मैं फिर आऊंगा

जस्टिन बीबर
BBC
जस्टिन बीबर

यह भीड़ बीबर को सुनने और देखने के लिए बेताब थी. उन्हें सुनने के लिए भारतीय प्रशंसकों ने पांच हज़ार रुपये से लेकर 75 हज़ार रुपये तक खर्च किया था.

23 साल के बीबर को लेकर डीवाई पाटिल स्टेडियम में दीवानगी शबाब पर थी. क्या दर्शकों की इस दीवानगी पर बीबर ने पानी फेर दिया?

जस्टिन बीबर के 5 'बवाल'

लोगों का कहना है कि बीबर ने गया नहीं बल्कि लिप सिंकिंग किया. उन्होंने लिप सिंकिंग को छुपाने की भी कोशिश नहीं की. यहां तक कि वह गाने के बीच में तौलिया से मुंह पोंछते दिखे. स्टेज पर जैसी उनकी जैसी मौजूदगी थी उससे सब कुछ साफ़ दिख रहा था.

लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि बिल्कुल भावहीन शो था. कई लोगों ने बीबर से भारतीय शो के लिए माफी की मांग की है.

भारत सवा अरब से ज़्यादा आबादी वाला देश है फिर भी यहां ग्लोबल मेगास्टार के आने की लिस्ट न के बराबर है.

ऐसे में लोग जस्टिन बीबर के आने से ख़ासे उत्साहित थे. हालांकि यह उत्साह बहुत देर तक कायम नहीं रहा. बीबर के कई प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी निराशा जाहिर की है.

कई लोगों ने शिकायत की वे दूसरे राज्यों से बीबर को सुनने मुंबई पहुंचे थे लेकिन उन्होंने लिप सिंकिंग भी ठीक से नहीं किया. आशीष शाक्य ने अपनी एक लंबी फ़ेसबुक पोस्ट में लिखा है, ''जब बीबर तौलिया से अपना मुंह पोंछ रहे थे तब उनका पूरा चेहरा कवर हो गया था. इसी स्थिति में भी उनकी आवाज़ बिल्कुल नहीं बदली.''

एआईबी के कॉमीडीयन रोहन जोशी ने कहा भी बीबर की लिप सिंकिंग पर आपत्ति जतायी है. ट्वीटर पर लोगों ने कहा कि बीबर का शो बिल्कुल भावहीन था और वह घर के कपड़े पहनकर स्टेज पर आ गए थे. लोगों ने न केवल बीबर के ख़राब शो की शिकायत की है बल्कि वहां की मनमानी पर भी लोगों ने ग़ुस्सा निकाला है.

एक लीटर पानी की बोतल 100 रुपये में मिल रही थी. इसके लिए भी बाहर लाइन लगी हुई थी.

स्टेडियम में पानी की बोतल लाने की अनुमति नहीं थी. पांच रुपये के वड़ा पांव 95 रुपए में बेचे जा रहे थे. स्टैंडअप कॉमीडीयन अतुल खत्री ने शिकायत की है कि ठंडे समोसे 200 रुपये में मिले.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X