एक्शन नहीं रोमांस भाता है इमरान को

Imran Khan
बेहद कम समय में अपने चॉकलेटी काया और दमदार अभिनय से लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले इमरान खान को रोमांटिक फिल्में अच्छी लगती हैं।बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत में 'जाने तू.या जाने ना" जैसी रोमांस से भरी हास्यप्रधान फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा चुके अभिनेता इमरान खान की अगली फिल्म 'आई हेट लव स्टोरीज" भी ऐसी ही फिल्म है। इमरान कहते हैं कि उन्हें प्रेम कहानी पर आधारित फिल्में करना पसंद हैं क्योंकि ये मजेदार होती हैं और इनमें अभिनय क्षमता दिखाने के अच्छे मौके होते हैं।

देखें : सोनम-अभय की परफेक्‍ट जोड़ी

इमरान ने एक साक्षात्कार में कहा, "एक अभिनेता के बतौर जब आप रोमांसप्रधान फिल्में करते हैं तो यह बहुत मजेदार होता है। मार-धाड़ से भरपूर फिल्मों में अभिनय बहुत कम होता है। ऐसी फिल्मों में हम अक्सर भागते-दौड़ते, लड़ते, कूदते या गिरते है, इसलिए अभिनय के लिए बहुत कम जगह रह जाती है।" उन्होंने कहा, "लेकिन रोमांसप्रधान और हास्यप्रधान फिल्में कलाकारों पर बहुत निर्भर होती हैं, यहां यह बहुत महत्वपूर्ण होता है कि एक खास संवाद को सही भावों के साथ बोला जाए। इसलिए इसमें अभिनय की गुंजायश ज्यादा होती है।"

'जाने तू.या जाने ना" में प्रेमी, 'किडनैप" में अपहरणकर्ता और 'लक" में जुआरी की भूमिका निभा चुके 27 वर्षीय इमरान 'आई हेट लव स्टोरीज" में एक अलग तरह की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह महिलाओं के प्रति आकर्षित होंगे।करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के निर्माण में बनी 'आई हेट लव स्टोरीज" का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है। 'आई हेट लव स्टोरीज" दो जुलाई को प्रदर्शित होगी। फिल्म में इमरान के अलावा सोनम कपूर और समीर सोनी ने अभिनय किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X