'नहीं मिला फिरोज के साथ काम का मौका'

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर फिरोज खान को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि अपने इतने बड़े फिलमी सफर में वो फिरोज खान जैसे मंझे हुए अभिनेता के साथ कभी काम नहीं कर सके। असल में मौका ही नहीं मिला। आगे अमिताभ ने कहा कि उन्होंने और फिरोज खान ने कई बार एक साथ फिल्में करने की कोशिशें कीं, लेकिन सफल नहीं हुए।
युवाओं को हमेशा मौका दिया
फिरोज खान के बारे में अमिताभ ने लिखा है कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर के बीच में ही निर्माता और निदेशक के रूप में ऐसी फिल्में दीं, जो हमेशा याद रखी जाएंगी। फिरोज खान की फिल्मों में उनके व्यक्तित्व की झलक मिलती थी।
उन्होंने कहा कि फिरोज खान ने हमेशा नये विषय पर फिल्में बनायीं। उनकी सबसे बड़ी खूबी यह थी कि वो युवा कलाकारों को मौका देते थे।


Click it and Unblock the Notifications











