अपने कुक की कामयाबी से जलने लगी हैं Farah Khan? दिलीप को सबके सामने लताड़कर बोलीं- 'ज्यादा उड़ो मत'

Farah Khan latest viral video: फराह खान इन दिनों अपने व्लॉग्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपने कुक के साथ अलग-अलग जगहों में जाकर शूट करती हैं और वो अपने साथ में अपने कुक दिलीप को भी साथ में ले जाती हैं। धीरे-धीरे फराह खान का कुक भी एक स्टार बनता जा रहा है लेकिन हाल ही में फराह का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।
फराह खान का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
फराह खान यूं तो अपने कुक दिलीप को फुटेज दिलाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं लेकिन हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें वो अपने कुक को वॉर्निंग देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में फराह के साथ आशीष चंचलानी और मुनव्वर फारुकी नजर आ रहे हैं।
साथ में फोटो खिंचवाने आते हैं दिलीप
फराह दोनों के साथ फोटो खिंचवाने जा रही होती हैं, तभी आशीष चंचलानी की नजर दिलीप पर पड़ती है और वो कहते हैं कि असली स्टार को दिलीप है और वो दिलीप को साथ में फोटो खिंचवाने के लिए बुलाते हैं। दिलीप आकर मुनव्वर से हाथ मिलाते हैं और आशीष दिलीप के कंधे पर हाथ रखते हैं। इस पूरे समय में फराह की नजर सिर्फ और सिर्फ दिलीप के चेहरे पर ही होती है।
दिलीप को बीच से हटा देती हैं फराह
जब फोटो खिंचवाने का समय आता है तो फराह खान दिलीप को हटाते हुए कहती हैं 'बीच में मत आओ, बीच में नहीं... ज्यादा उड़ो मत।' फराह खान का ये रिएक्शन देखकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'आ गई असली औकात पे', दूसरे यूजर ने लिखा- 'आशीष को बुरा लगा जब दिलीप ने कहा अरे नहीं', तीसरे यूजर ने लिखा- 'अब वो अपने कुक दिलीप से जलने लगी है'। एक और यूजर ने लिखा- 'ये उड़ गया ना, तुझे कोई नहीं देखेगा... याद रखना।'
दिलीप की कमाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें, फराह खान अक्सर अपने कुक दिलीप के साथ नजर आती हैं हाल ही में उन्होंने दिलीप की कमाई का भी खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि दिलीप को उन्होंने पहले 20000 की सैलरी पर रखा था लेकिन अब उसकी कमाई लाखों में है।


Click it and Unblock the Notifications











