साउथ की इस फिल्म ने धुरंधर को दिया धोबी-पछाड़, OTT पर आते ही लूटा दिल, Netflix पर बनी नंबर वन
Netflix trending movies: हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज आती हैं। कुछ हिट हो जाती हैं, तो कुछ खास असर नहीं डाल पातीं। आज हम ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।

फिल्म की कहानी
यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। कहानी एक आलसी और चालाक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अमीर लड़की चारुलता से शादी करने की सोचता है ताकि अपनी आलीशान जिंदगी जारी रख सके। लेकिन अचानक उसे पता चलता है कि उसे पैसा नहीं, बल्कि बड़ा कर्ज मिला है। इसके बाद की घटनाएं हंसाने वाली हैं।
फिल्म का नाम और मुख्य कलाकार
इस फिल्म का नाम है अनगनगा ओका राजू। फिल्म में नवीन पोलिशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म
यह फिल्म 14 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 11 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हुई। फिलहाल यह नेटफ्लिक्स पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रही है।
बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी
अनगनगा ओका राजू बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही और इसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। लोगों को इस फिल्म का कहानी बहुत पसंद आई थी और इसे लोगों ने अपना भरपूर प्यार दिया था।


Click it and Unblock the Notifications












