होली पर आज भी पुराने गीत रंग बरसा रहे हैं..

होली के लोकप्रिय गीत
इनमें 'होली के रंग में', 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'होली खेलें रघुवीरा' हिंदी फिल्मों के कुछ ऐसे लोकप्रिय गीत हैं जो रंगों के त्योहार होली की भावना को बड़े पर्दे पर जीवंत करते हैं क्योंकि आज होली के गीतों का अभाव देखा जा रहा है और ऐसे में लोग पुराने गीतों में ही होली का मजा लेने को मजबूर हैं।
हिंदी फिल्मों में आया होली का अंतिम गीत 'डू मी ए फेवर..लेट्स प्ले होली' है। फिल्म 'वक्त-रेस अंगेंस्ट टाइम' (2005) का यह गीत अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है। इस गीत में होली के रंग, ऊर्जा सहित सब कुछ है। इसके बाद होली का कोई गीत नहीं आया है। औऱ अगर इस बीच कुछ नए गाने आए भी हों तो वो स्तरीय नहीं होते। अमिताभ की फिल्म 'सिलसिला' का गीत 'रंग बरसे' की लोकप्रियता को आज भी सबसे ज्यादा है। इस गीत के बिना तो आप होली की कल्पना नहीं कर सकते।
क्या कहते हैं इंडस्ट्री वाले
'हम तुम' और 'फना' जैसी फिल्में बना चुके कुणाल कोहली इस बाबत कहते हैं, "भारत में मुश्किल से ही किसी फिल्म की शूटिंग होती है। साथ ही फिल्मकार होली और दीवाली जैसे त्योहारों पर नहीं लिख रहे हैं जो एक दुखद स्थिति है।" टिप्स इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक कुमार तोरानी कहते हैं, "गीतों का समावेश कहानी की विभिन्न परिस्थितियों पर निर्भर करता है। होली का गीत तभी शामिल किया जा सकता है जब पटकथा की ऐसी मांग हो। मैं अपनी फिल्मों में उन्हीं गीतों को शामिल करता हूं जो फिल्म की कहानी के साथ जंचें।"


Click it and Unblock the Notifications