कैटरीना कैफ को 'साइंटिस्ट' क्यों कहते हैं विकी कौशल? कर डाला सबसे बड़ा खुलासा!

राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंधे विकी कौशल और कैटरीना कैफ काफी चर्चा में रहते हैं और इन दोनों को लेकर मशहूर है कि वो एक दूसरे को लेकर कई तरह के खुलासे करते हैं। बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़े में से एक ये दोनों मीडिया से बात करते हुए कुछ ऐसी बातें बता देते हैं जो कि चर्चा में रहती हैं। इस वक्त विकी कौशल का एक बयान खबरों में है जो कि उन्होने कैटरीना कैफ को लेकर दिया है।
विकी ने बताया है कि कैटरीना कैफ को साइंटिस्ट कहते हैं। इस दौरान विकी कौशल एक इवेंट पर पहुंचे थे, इस दौरान उन्होने अपने मानसिक स्वास्थ्य को कैसे बनाए रखते हैं,
इसका राज बताया और अपनी 'बीवी' कैटरीना कैफ की भी तारीफ की। विकी कौशल ने बताया कि, "आप सभी ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन मेरी बीवी एक चलती फिरती डॉक्टर की तरह है। वह एक वैज्ञानिक हैं।

विकी ने आगे क्या कहा?
उन्हें बहुत ज्ञान है, लेकिन वह मेरी बहुत मदद करती हैं और हमेशा यह सुनिश्चित करती हैं कि मैं मैं अच्छा खा रहा हूं, अपना ख्याल रख रहा हूं, अच्छी नींद ले रहा हूं और सिर्फ काम करने के लिए इधर-उधर नहीं भाग रहा हूं।" विकी

बयान काफी चर्चा में है
कौशल का ये बयान काफी चर्चा में है और उनके फैंस लगातार इस बारे में बात कर रहे हैं। विकी कौशल इस वक्त 'गोविंदा नाम मेरा' को लेकर चर्चा में है और काफी जल्दी इस फिल्म से धमाका करने वाले हैं।

लक्ष्मण उतेकर की फिल्म
इसके अलावा उनका नाम सारा अली खान के साथ एक फिल्म को लेकर जुड़ रहा है जो कि लक्ष्मण उतेकर निर्देशित कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं किया गया है।

'टाइगर 3'
जबकि कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' का हिस्सा बनने वाली हैं। इस फिल्म के शूटिंग लंबे समय से हो रही है और फैंस का कहना है कि फिल्म काफी दमदार होने वाली है।

अगले साल फिल्म रिलीज हो जाएगी
कैटरीना कैफ काफी समय से इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं और अगले साल फिल्म रिलीज हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











