..................... Agenda Aaj Tak 2012 | Why did you not do art films asked Amar Singh to Madhuri Dixit | माधुरी के मुरीद अमर सिंह जानिए क्या पूछा? - Hindi Filmibeat

माधुरी के मुरीद अमर सिंह जानिए क्या पूछा?

एक बार फिर से सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह चर्चा में हैं, वजह किसी सियासी बात या बवाल को लेकर नहीं है बल्कि फिल्मी गलियारों पर हो रही चर्चा को लेकर है। आज तक के न्यूज एंजेडा कार्यक्रम मे अमर सिंह पहुंचे और उन्होंने 'हीरो से कम नहीं हिरोईन सत्र' में माधुरी दीक्षित से पूछा कि वो 'धारवी' जैसी आर्ट फिल्म करने के बावजूद आर्ट फिल्मों में क्यूं नहीं दिखायी दीं क्या इसकी वजह पैसा थी क्योंकि आर्ट फिल्मों में काम करने पर पैसा नहीं मिलता है। माधुरी एक बहुत बड़ी स्टार रह चुकी है इसलिए मैं यह सवाल पूछ रहा हूं?

जिसके जवाब में माधुरी ने कहा कि नहीं ऐसी बात नहीं है जिस समय मैंने 'धारवी' की थी वो समय आर्ट फिल्मों का था। लोग फिल्में बनाते थे लेकिन बाद में आर्ट फिल्में कम बनने लगी। इसलिए मैंने काम नहीं किया अगर पैसा वजह होती तो मैं 'धारवी' भी क्यों ही करती?

आपको बता दें कि अमर सिंह और बॉलीवुड का पुराना याराना है। अमिताभ बच्चने के कभी बेहद करीब रहे अमर सिंह का फिल्मी कालाकारों से मिलना-जुलना आम बात है। जिसके कारण उनके ऊपर कई आरोप भी लगे। हाल ही में उनका एक विवादित टेप सामने आया था जिसमें कहा जा रहा था उनकी और बिपाशा बसु की अश्लील बातें हैं. जिसे मीडिया चैनलों ने भी खूब दिखाया लेकिन बाद में अमर सिंह और बिपाशा ने सामने आ कर कहा कि टेप फर्जी है। वो और अमर सिंह तो एक-दूसरे को ठीक से जानते ही नहीं हैं।

अमर सिंह के सपा से चले जाने के बाद एक भी फिल्मी सितारा सपा में दिखायी नहीं पड़ता है। अमर सिंह ही थे जिन्होंने संजय दत्त, जय प्रदा, नफीसा अली को राजनीति का मंच दिखाया था। देखते हैं अभी उनका यह रिश्ता कितनी दूर तलक जाता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X