तो सलमान के साथ डेब्यू REJECT कर चुना 'अजय देवगन डेब्यू'!
हाल ही में खबर थी कि सलमान खान शिवाय की हीरोइन साएशा सहगल के काम पर पैनी नज़र रख रहे हैं। लेकिन इसकी वजह बहुत ठोस है जनाब। दरअसल, साएशा ने शिवाय साइन की काफी पहले लेकिन अजय देवगन की फिल्म डीले हो गई।
इसके बाद साएशा के पास प्रेम रतन धन पायो का ऑफर आया। अब सलमान के साथ डेब्यू करने का मौका कौन छोड़ सकता है। लेकिन साएशा ने राजकुमारी मैथिली का किरदार विनम्रता से रिजेक्ट कर दिया। कारण बहुत ही साफ था, उनकी मां को लगा कि साएशा के लिए शिवाय से परफेक्ट डेब्यू नहीं हो सकता है।
[#SorryDeepika: लेकिन सलमान खान की ट्यूबलाइट फ्यूज़ हो गई!]
यही वजह थी कि साएशा ने अजय देवगन की फिल्म शुरू होने का इंतज़ार किया और सलमान खान स्टारर रिजेक्ट कर दी। बाद में ये फिल्म पहुंची सोनम कपूर के पास।
साएशा सहगल फिलहाल शिवाय की शूट में व्यस्त हैं और सूत्रों की मानें तो उनके काम की अभी से काफी तारीफ हो रही है। यहां तक कहा जा रहा है कि वो कैमरे के सामने काफी नैचुरल रहती हैं। ऐसे में उनका शिवाय डेब्यू तो धमाकेदार होने वाला है।
जानिए अब तक किन हीरोइनों ने किया सलमान को रिजेक्ट -


Click it and Unblock the Notifications











