राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से कुछ ही दिन पहले, शिल्पा शेट्टी ने क्यों दिया था उनकी कंपनी से इस्तीफा?

राज कुंद्रा पॉर्न फिल्म केस में रोज़ कोई ना कोई नया खुलासा होता जा रहा है। अभी तक खबर थी कि शिल्पा शेट्टी को पूछताछ के बावजूद, पुलिस ने पूरे मामले में क्लीन चिट नहीं दी है और इसका कारण, किसी को समझ नहीं आ रहा था। लेकिन सूत्रों की मानें तो शिल्पा शेट्टी को क्लीन चिट ना देने का कारण है, राज कुंद्रा की कंपनी से उनका इस्तीफा दे देना।

खबरों की मानें तो शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से कुछ ही दिन पहले, उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था। राज कुंद्रा कि गिरफ्तारी, 19 जुलाई को की गई थी और इससे पहले ही शिल्पा शेट्टी इस कंपनी से अपना इस्तीफा दे चुकी थीं।

why-did-shilpa-shetty-resigned-from-raj-kundra-s-company-viaan-industries-few-days-before-his-arrest

यही कारण है कि पूछताछ में कोई भी ठोस सुबूत ना मिलने के बावजूद अभी तक इस मामले में शिल्पा शेट्टी को क्लीन चिट नहीं दी गई है और साथ ही ये जांच भी की जा रही है कि राज कुंद्रा के पॉर्न फिल्म बिज़नेस में शिल्पा शेट्टी का कितना सहयोग था और क्या शिल्पा ने इस धंधे से होने वाली कमाई और मुनाफे में हिस्सेदारी ली है। इसके लिए शिल्पा शेट्टी के बैंक अकाउंट पर भी नज़र रखी जाएगी और जांच की जाएगी।

आमने सामने हुई थी पूछताछ

आमने सामने हुई थी पूछताछ

गौरतलब है कि इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी से पूछताछ, राज कुंद्रा के सामने हुई थी। पुलिस राज कुंद्रा को जेल से उनके घर लेकर आई थी जहां आमने सामने बैठाकर दोनों से पूछताछ हुई। इस दौरान, शिल्पा शेट्टी कभी राज पर गुस्सा हुईं तो कभी टूटती दिखाई दीं लेकिन उनके बयान राज कुंद्रा के हित में थे।

इरॉटिक और पॉर्न में अंतर

इरॉटिक और पॉर्न में अंतर

सूत्रों की मानें तो शिल्पा शेट्टी ने भी अपने बयान में ये बताया कि इरॉटिक फिल्मों और पॉर्न फिल्मों में अंतर होता है। राज कुंद्रा पॉर्न फिल्में नहीं बनाते थे। साथ ही शिल्पा ने ये भी कहा कि राज का इस बिज़नेस से कोई लेना देना नहीं है और सारा काम, कनाडा में केनरिन इंडस्ट्रीज़ चलाने वाले राज की बहन के पति देखते थे जिनकी कंपनी के साथ वियान इंडस्ट्रीज़ काम करती थी।

दिए थे विरोधाभासी बयान

दिए थे विरोधाभासी बयान

वहीं कुछ सूत्रों की मानें तो शिल्पा शेट्टी ने घबराहट में पुलिस को विरोधाभासी बयान भी दिए थे। एक तरफ उन्होंने राज कुंद्रा को निर्दोष बताते हुए पॉर्न और इरॉटिका का अंतर समझाया था तो दूसरी तरफ उन्होंने हॉटशॉट के कंटेंट के बारे में जानकारी होने से साफ इंकार करते हुए कहा था कि उन्हें एप की जानकारी है पर एप पर कंटेंट क्या है, इसकी जानकारी नहीं है।

राज पर गुस्सा करने की रिपोर्ट्स

राज पर गुस्सा करने की रिपोर्ट्स

कई रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा शेट्टी ने पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा पर गुस्सा किया और उनसे पूछा कि ऐसा करने की क्या ज़रूरत थी। शिल्पा, राज से नाराज़ थीं क्योंकि उनकी वजह से शिल्पा के प्रोफेशन पर असर पड़ा और उनके हाथ से कुछ अच्छे ब्रांड्स जा चुके हैं। वहीं शिल्पा राज पर इस बात के लिए भी नाराज़ थीं कि उनकी लापरवाही का नतीजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ रहा है और समाज में परिवार की खिल्ली उड़ रही है।

लोग लगातार कर रहे हैं ट्रोल

लोग लगातार कर रहे हैं ट्रोल

गौरतलब है कि 19 जुलाई को पॉर्न फिल्म मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोेल किया जा रहा है। कोई उनके पुराने बयान को ट्रोल कर रहा है तो कोई उनके रिश्ते को। शिल्पा शेट्टी के योग करने और राज कुंद्रा के पॉर्न फिल्म बनाने को भी काफी ट्रोल किया गया।

लोग दे रहे हैं कुछ भी बयान

लोग दे रहे हैं कुछ भी बयान

राज कुंद्रा के खिलाफ अब मॉडल्स सामने आ कर बयान दे रही हैं। गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का कहना है कि इस एप में कोई बुराई नहीं थी और ना ही ये पॉर्न एप था, बल्कि राज कुंद्रा तो शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को भी इस एप के ज़रिए एक फिल्म में लॉन्च करने वाले थे। वहीं पूनम पांडे का कहना था कि राज कुंद्रा ने ही उन्हें एडल्ट फिल्मों का रास्ता दिखाया और पूनम के कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने पर उन्हें डराया और धमकाया। शर्लिन चोपड़ा ने एक बयान में कहा कि राज कुंद्रा ने उनका उत्पीड़न करते हुए उन्हें ज़बरदस्ती किस करने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें खुद को बचाने के लिए वॉशरूम में खुद को लॉक करना पड़ा।

कैमरों से दूर रहना चाहती हैं शिल्पा शेट्टी

कैमरों से दूर रहना चाहती हैं शिल्पा शेट्टी

इस मामले के चलते शिल्पा शेट्टी फिलहाल कैमरों से दूर रहना चाहती हैं। यही कारण है कि वो अपने शो सुपर डांसर चैप्टर 4 की शूटिंग करने भी नहीं पहुंची। शिल्पा शेट्टी इस पूरे मामले में फिलहाल चुप हैं और उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, अपने सोशल मीडिया पर ज़रूर शिल्पा शेट्टी ने कठिन समय और मज़बूत रहने से जुड़ी बातें शेयर कीं।

दोस्त कर रहे हैं मदद

दोस्त कर रहे हैं मदद

शिल्पा शेट्टी के शो सुपर डांसर से उनकी गैर हाज़िरी में उनके दोस्त, उनके लिए आग आए हैं। जहां करिश्मा कपूर ने एक एपिसोड में गेस्ट जज की भूमिका निभाई वहीं अगले एपिसोड में रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूज़ा, शिल्पा शेट्टी की जगह जज की कुर्सी पर बैठे नज़र आए। शिल्पा, कब तक इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगी, फिलहाल इस पर किसी ने कोई पुष्टि नहीं की है।

10 साल बाद कमबैक पर फिरा पानी

10 साल बाद कमबैक पर फिरा पानी

शिल्पा शेट्टी अपने कमबैक के लिए काफी उत्साहित थीं। 10 साल बाद, शिल्पा शेट्टी, प्रियदर्शन की फॆिल्म हंगामा 2 से स्क्रीन पर वापसी कर रही थीं। उन्होंने कई इंटरव्यू में भी इसके लिए उत्साह दिखाया था। लेकिन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी की फिल्म से लाईमलाईट हट गई और उनकी फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की जाने लगी।

गुज़ारिश करने पर भी ट्रोल हुईं

गुज़ारिश करने पर भी ट्रोल हुईं

अपनी फिल्म की टीम के लिए शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फैन्स से गुज़ारिश की थी कि इस फिल्म को बहुत ही मेहनत और ईमानदारी से बनाया गया है और दर्शकों पर इस फिल्म का हक है। इसलिए लोग इस फिल्म को देखें। हालांकि, शिल्पा शेट्टी की इस गुज़ारिश को भी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था।

14 दिन की न्यायिक हिरासत
मंगलवार, 27 जुलाई को राज कुंद्रा के केस में सुनवाई के बाद कोर्ट ने राज कुंद्रा की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। राज कुंद्रा पहले भायखला जेल में कस्टडी में थे लेकिन कोर्ट के नए आदेश के बाद उन्हें आर्थर रोड जेल ले जाया गया है। राज कुंद्रा को 19 जुलाई को पुख्ता सुबूत मिलने के बाद पॉर्न फिल्में बनाने और उन्हें बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X