सीमा सजदेह ने क्यों लिया सोहेल खान से तलाक? पहली बार तोड़ी चुप्पी, हैरान रह जाएंगे आप

Seema Sajdeh on Divorce: अरबाज खान के बाद उनके छोटे भाई और मशहूर एक्टर प्रोड्यूसर सोहेल खान का भी तलाक हुआ था। उन्होने काफी कम उम्र में सीमा सजदेह से शादी की थी लेकिन अब वो अलग हो चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीमा सजदेह ने तलाक के बाद इसके कारण को लेकर काफी बड़ा खुलासा किया है।

Seema Sajdeh

काफी समय से खबरें आ रहीं थीं और सवाल पूछे जा रहे थे कि आखिर क्या हुआ कि इतने सालों के बाद दोनों को तलाक लेना पड़ा है। लेकिन अब सीमा सजदेह ने इसपर खुलकर बात की है। उन्होने कहा कि काफी कम उम्र में उनकी शादी हुई थी।

सीमा सजदेह ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा इस दौरान एक पॉडकास्ट पर बातें कर रहीं थीं। उनका कहना है, एक्चुअली क्या है कि हमारी शादी जब हुई थी तो मैं काफी यंग थी। मैं बच्ची थी, अभी अभी जैसे 22 साल हो गए हैं और मैने शादी जल्दी कर ली। ऐसा नहीं है कि जब लाइफ में शादी जल्दी करते हैं तो दोनों बच्चे रहते हैं।

तो हमारी ग्रोथ जो हुई थी वो थोड़ी सी अलग हो गई थी। हमारी सोच थोड़ी सी अलग हो गई थी लेकिन ये तलाक का कारण नहीं है। लेकिन आखिरी में हमें ये एहसास हुआ कि हम हसबैंड वाइफ से ज्यादा दोस्त अच्छे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

लाइमलाइट में नहीं रहती हैं

सीमा सजदेह ना तो एक्ट्रेस हैं और ना कोई ऐसा काम करती हैं कि वो लाइमलाइट में रहें। कहा जाता है कि सोहेल खान से तलाक के दौरान सलमान खान सीमा सजदेह के साथ खड़े थे। हालांकि सोहेल से तलाक होना सभी के लिए काफी शॉकिंग था। सलमान खान ने शादी नहीं की है और अरबाज खान ने तलाक के बाद दूसरी शादी शूरा से कर ली है। सीमा सजदेह और सोहेल खान अब किसी को अपना हमसफर बनाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

More from Filmibeat

Read more about: seema sajdeh sohail khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X