WHATTT: 2017 के फ्लॉप...2016 के सुपरफ्लॉप मिलकर 2018 की तैयारी कर रहे ?
जब एक फ्लॉप और एक सुपरफ्लॉप मिलते हैं तो क्या होता? इसका जवाब आपको शायद अगले साल मिले। दरअसल, इस साल की फ्लॉप फिल्म भूमि के मालिक संजय दत्त और पिछले साल की सुपरफ्लॉप मोहनजोदड़ो के मालिक आशुतोष गोवारिकर ने हाल ही में एक मुलाकात की है।
अब ये मुलाकात दोस्ताना थी या फिर इसका कुछ और मतलब है ये तो थोड़े दिन बाद ही पता चलेगा लेकिन कुछ खिचड़ी तो ज़रूर पक गई है।

गौरतलब है कि संजय दत्त के जेल से लौटने के बाद, उनका इंतज़ार सब कर रहे थे। उनकी कमबैक फिल्म भूमि से लोगों को उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म काफी बेकार थी।
वहीं आशुतोष गोवारिकर की जोधा अकबर के बाद मोहनजोदड़ो काफी बड़ा प्रोजेक्ट था। लेकिन फिल्म चली कम और फेसबुक - ट्विटर पर चुटकुलों का हिस्सा ज़्यादा बनी।
अब देखना है कि अगर वाकई दोनों मिलकर कुछ करने वाले हैं तो उसमें कितना दम होगा। जहां तक सवाल रहा फ्लॉप का, तो बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स बड़े बड़े झटके दे चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications